फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लड़की की लाश

Fri, 16 Oct 2015 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चौधरीखेड़ा गांव की रहने वाली 15 साल की एक लड़की बुद्धेश्वर स्थित आरडी मेमोरियल स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


वह गुरुवार को साइकिल से स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी से पहले ही स्कूल से वापस आ गई। स्कूल से आकर परिजनों को बताया कि वह गिर गई है औ उसके चोट लगी है। परिजनों के मुताबिक वह कुछ देर बाद कुछ अजीब सी हरकतें करने लगी।

लड़की के पिता उसे झाड़-फूंक कराने के लिए धर्मस्थल लेकर गए। लौटते समय उन्होंने उसे गांव के पास छोड़ दिया और खुद किसी काम से चले गए। लड़की वहां से साइकिल लेकर घर के लिए निकली लेकिन वहां नहीं पहुंची। शुक्रवार शाम लड़की साइकिल शीतलादेवी मंदिर के पास लावारिस मिली। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह राम नरेश यादव के बाग में लाश की सूचना मिलने पर परिजनों ने शिनाख्त की। लाश के गले पर निशान थे और मुंह से खून आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें