फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की आवाज तेज कर चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Mon, 19 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर में होटल व्यवसायी दिलीप यादव के केयरटेकर सत्येंद्र मिश्रा (38) की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। टीवी की आवाज तेज कर कातिल ने वारदात अंजाम दी और खून से सना चाकू कमरे में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन


कार लेकर गायब चालक शाहनवाज हुसैन पर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। खास बात यह है कि डेढ़ महीने पहले होटल मालिक के घर पर चोरी हुई थी। केस की पैरवी में केयरटेकर देर शाम चौकी इंचार्ज से मिला और चालक के भाई पर शक जताते हुए उसका कॉल डिटेल खंगालने की बात कही थी।

पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर में प्रेसीडेंट होटल के मालिक व कई अन्य व्यवसाय से जुड़े दिलीप यादव ने गोमतीनगर के विश्वास खंड में वीरेंद्र सिंह का मकान किराए पर ले रखा है।
विज्ञापन


उसमें गोरखपुर के खोराबाद थाने के कूड़ा घाट की तारामंडल कॉलोनी निवासी केयरटेकर सत्येंद्र मिश्रा व चालक शाहनवाज हुसैन रहता था। दिलीप ने रविवार सुबह सत्येंद्र व शाहनवाज को कई बार कॉल की।

सोफा, मेज के बीच लथपथ पड़ा था शव

फोन रिसीव न होने पर उन्होंने इंदिरानगर निवासी अपने मित्र राकेश सिंह को घर जाकर जानकारी करने को कहा। राकेश सुबह 11:30 बजे उनके घर पहुंचे और बेल बजाने पर जवाब नहीं मिला तो मेनगेट का कुंडा खोलकर अंदर गए। पाया कि कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। एसी व टीवी ऑन था। लाइटें जल रही थीं और ड्राइंग रूम में सोफा व मेज के बीच सत्येंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था।

राकेश ने 11:35 पर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की और दिलीप को जानकारी दी। एएसपी ट्रांसगोमती, सीओ व इंस्पेक्टर गोमतीनगर मौके पर पहुंचे।

छानबीन में पता चला कि पोर्टिको में एक लग्जरी गाड़ी खड़ी थी, जबकि आगरा के नंबर की इनोवा कार व चालक शाहनवाज गायब था। ड्राइंग रूम में खून से सना चाकू मिला।

पुलिस ने शाहनवाज को संदेह के घेरे में लेते हुए कार समेत उसकी तलाश शुरू की। राकेश ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि दिलीप यादव हैदराबाद गए हैं। उन्होंने जल्द लखनऊ पहुंचने को कहा है।

चोरी के केस की पैरवी करके लौटा था सत्येंद्र

फन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने तहकीकात कर रहे अफसरों को जानकारी दी कि सत्येंद्र मिश्रा शनिवार देरशाम चालक शाहनवाज के साथ इनोवा कार से चौकी पर आया था।

उसने 2-5 अगस्त के बीच अपने मालिक के घर पर पांच लाख से अधिक के गहने व ढाई लाख कैश चोरी होने की तफ्तीश की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार, मामले में विवेचक  ने शाहनवाज को फटकार लगाने के साथ उससे भाई के बारे में पूछताछ की। इससे शाहनवाज बौखला गया था। हालांकि, चौकी इंचार्ज का कहना है कि सत्येंद्र ने एकांत में शक जताया था।

सब्जी काटने के चाकू से कत्ल
ड्राइंग रूम में मिले खून से सने चाकू को कब्जे में लेकर पुलिस ने किचन में छानबीन की। वहां पकी हुई सब्जी और चावल रखा था। चाकुओं के सेट से बड़ा चाकू गायब था, जो ड्राइंग रूम में खून से सना मिला। फोरेंसिक टीम ने चाकू के मुट्ठे से अंगुलियों की छाप उतारी। ड्राइंग रूम से फुटप्रिंट भी एकत्र किए।
विज्ञापन

किसी और के भी होने का शक

सर्वेंट क्वार्टर्स में कूलर के ऊपर से शराब के खाली क्वाटर मिले, जबकि ड्राइंग रूम में महंगी शराब की बोतलें शोकेस में रखी थीं। राकेश ने कम से कम दो लोगों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की आशंका जताई।

अफसरों का मानना है कि चोरी के केस की पैरवी करके लौटे सत्येंद्र ने सब्जी-चावल पकाया और टीवी देख रहा था। संभव है कि शाहनवाज को सत्येंद्र द्वारा अपने भाई पर कार्रवाई कराए जाने की भनक लग गई हो और उसने भाई या किसी अन्य साथी को बुलाया।

शराब पीने के बाद बहाने से किचन में पहुंचा। वहां से बड़ा चाकू उठाया और अपने साथी की मदद से सत्येंद्र कर कत्ल कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश
एसएसपी मंजिल सैनी ने विभिन्न स्थानों पर लगे मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर इनोवा को ट्रेस करने के आदेश दिए। शाहनवाज व अन्य लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लेकर लोकेशन का पता लगाकर धरपकड़ करने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें