अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगरा गांव में बाइक की चाभी व मोबाइल न मिलने से नाराज युवक ने अपनी मां की ईंट से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी होते ही खेत में काम रहा महिला का पति घर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सिगरा गांव निवासी बिपिन तिवारी उर्फ भोलू (21) पुत्र नंदकुमार मंगलवार देर शाम अपनी मां किरन (40) से बाइक की चाभी व मोबाइल मांग रहा था। किरन ने देने से मना कर दिया और इसके बाद वह खाना बनाने चली गई।
कुछ देर के बाद बिपिन वहां पहुंचा और किसी के आने की बात कहकर अपनी मां को लेकर बाहर आ गया। जैसे ही किरन बरामदे में पहुंची, वैसे ही बिपिन ने वहां पड़े ईंट के बड़े से टुकड़े से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया।
इसके बाद बिपिन मां के सीने पर बैठ गया और ईंट से ताबड़तोड़ सिर पर वार करने लगा। मां की हत्या के बाद बिपिन ने एक कार्यक्रम में देर तक डांस किया।