फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसका मोबाइल क्या गिरा, शोहदा तो पीछे पड़ गया

Mon, 07 Oct 2013 10:29 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने निकली एक महिला का मोबाइल क्या गुम हुआ, मुसीबत गले पड़ गई। दरअसल, मोबाइल एक शोहदे के हाथ लग गया।
विज्ञापन


मोबाइल में दर्ज नंबर कई नंबर मिलाकर उसने महिला का पता लगाया और पीछे पड़ गया।

हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर पीड़ित ने विमेन पावर हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके शोहदे की हरकतें जस की तस हैं।

मलिहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दो हफ्ते पहले दवा लेने निकली थी। डॉक्टर के यहां से लौटते समय उसका मोबाइल गुम हो गया।

पढ़ें- बीच बाजार दिन दहाड़े हुई छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत

अगले दिन से रिश्तेदारों व करीबी लोगों के मोबाइल पर उसके नंबर से कॉल आनी शुरू हुई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम सुरेश बताते हुए महिला के बारे में जानकारी की।

पति व घर के अन्य नंबर मिलने पर कॉल करके महिला से बात कराने का दबाव बनाने लगा। काफी समझाने व हिदायत के बाद भी असर न पड़ने पर परेशान महिला ने विमेन पावर हेल्पलाइन-1090 पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ब्लैकमेल नहीं कर सका तो घर भेज दी छात्रा की अश्लील फोटो

इसके बाद भी शोहदा महिला व उसके रिश्तेदारों से फोन पर अभद्रता करने के साथ ही धमकी दे रहा है। वीमेन पावर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने दो नंबरों से आपत्तिजनक कॉल आने की शिकायत की थी।

इनमें से एक नंबर लगातार बंद है जबकि दूसरे पर कॉल रिसीव नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें