फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए छात्र को दबंगों ने पीट-पीटकर किया लहुलूहान, मुकदमा वापस लेने का बना रहे थे दबाव

Tue, 12 Mar 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र में रविवार रात दोस्त के रिसेप्शन में गए एमबीए छात्र को दबंग युवकों ने पीट दिया। आरोपी उस पर पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि उसकी नकदी लूटकर आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। आशियाना थानाक्षेत्र अंतर्गत रुचिखंड निवासी अभय राज व्यापारी हैं। उनका बेटा ऋषभ एमबीए का छात्र है।

ऋषभ के मुताबिक, रविवार रात करीब नौ बजे वह दोस्त शैलेंद्र के रिसेप्शन में सेक्टर-जे गया था। उसका साथ दोस्त मंगल भी था। रिसेप्शन में पहले से मौजूद सेक्टर-एच निवासी पुलक, रोहित अपने दो अज्ञात साथी संग मिल गए। दोनों ने पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर

डेमो
विरोध पर पुलक व रोहित ने अपने दोस्तों के साथ उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लहूलुहान छोड़कर भाग निकले। रिसेप्शन में शामिल लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषभ को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कुछ देर बाद उसे घर भेज दिया गया। सोमवार को ऋषभ ने थाने पर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, पुलक व रोहित सहित चार पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें