फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी नहीं करने दी तो किया आग के हवाले

Thu, 30 Oct 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की शाम की है। विवाहिता के भाई ने बुधवार को मरदह थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उसकी तलाश की जा रही है। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम एक गांव में विवाहिता अपने घर में अकेली थी। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र की इस महिला की शादी 12 वर्ष पहले यहां हुई थी।
विज्ञापन


उसका पति मुंबई में नौकरी करता है। उसके परिवार के लोग उस समय बाहर गए थे। इस मौके का फायदा उठाकर पड़ोस का एक युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और छेड़खानी करने लगा। इस पर विवाहिता ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने पास ही में रखा मिट्टी का तेल डालकर महिला को आग लगा दी और खुद मौके से भाग निकला।

थोड़ी ही देर में जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक महिला करीब 65 से 70 फीसदी झुलसी है। उसकी हालत गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें