फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने किया बीमार बहू के साथ दुराचार

Mon, 07 Mar 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनैलगंज (गोंडा)

सार

  • शादी के बाद से ससुर बहू पर रखता था गलत निगाह
  • पेट दर्द होने पर दवा लेकर लौट रही थी बहू
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाज कराने के बाद ससुर के साथ घर लौट रही बहू ने रास्ते में ससुर द्वारा दुराचार करने की रिपोर्ट रविवार को कोतवाली में दर्ज कराई है। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका पति घर में खेतीबाड़ी का काम देखता है तथा घर के मालिक उसके ससुर हैं।

शादी के बाद से ही ससुर उस पर गलत निगाह रखते रहे। बीती 12 जनवरी को उसके पेट में दर्द होने लगा तो एक डॉक्टर से दवा लेकर आए और आराम न मिलने पर दूसरे दिन उसको लखनऊ में इलाज कराने के लिए साइकिल से करनैलगंज लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मायके पहुंची महिला

लखनऊ में इलाज कराने के लिए आए थे दोनों - फोटो : demo pic
वहां बस स्टैंड पर साइकिल खड़ी करके बस से लखनऊ लोहिया अस्पताल ले गए। लौटते समय रात्रि में करीब 8 बजे साइकिल से फिर घर वापस होने लगे तथा अश्लील बातें करते रहे। परसपुर रोड पर बाबागंज चौराहे के पास साइकिल रोक दी और सड़क के किनारे रखे एक छप्पर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

जब उसने विरोध किया तो झोला व दवाएं उसी जगह फेंक कर उसको भी रात्रि में वहीं छोड़कर चले गए। महिला का कहना है कि वह पैदल रात में ही अपने मायके पहुंची और मायके वालों को पूरी बात बताई।
 
14 जनवरी को सुबह भाई के साथ कोतवाली करनैलगंज पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ससुर के विरुद्ध धारा 376 व 294 के तहत केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें