यूपी के सहारनपुर के बड़गांव में ग्राम प्रधान के पति ने एक घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसी महिला और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में दर्ज तहरीर के मुताबिक प्रधान का पति और दो अन्य लोग साथ रात के वक्त महिला के घर पहुंचे। घर का दरवाजा न खुलने पर आरोपियों ने खिड़की से ही महिला के बिस्तर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए।
प्रधानपति की इस हैवानियत से इलाके भर में हड़कंप मचा है। तहरीर में बताया गया है कि प्रधानपति बदनीयती से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए वो पिछले मतदान के दौरान वोट न मिलने की भी दलील दे रहा था। आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों को आग के हवाले करने से पहले खूब गाली-गलौच भी किया।
पुलिस फिलहाल में मामले की तफ्तीश कर रही है। और जल्दबाजी में कार्रवाई करने से बच रही है। पुलिस की मानें तो जल्द ही इस मामले में फर्दाफाश कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को धर लिया है।
वारदात सहारनपुर के बड़गांव की है। बदनीयती से आए ग्राम प्रधान के पति और उसके दो साथियों ने दरवाजा न खुलने पर दलित महिला और उसके दो बच्चों पर खिड़की से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।