फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 08 Dec 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

माल में खेत जा रही किसान की बेटी (21) पर तमंचा तानकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवारीजनों ने मसीढ़ा हमीर निवासी अशोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


आरोपी अशोक की तलाश में दबिश दी गई पर उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। पीड़िता अकेले खेत जा रही थी तभी अशोक ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसने तमंचा निकालकर उस पर तान दिया।

जान से मारने की धमकी दे उसने पीड़िता को नर्सरी में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि अशोक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे परिवारीजनों ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें