खैराबाद इलाके में अपनी बुआ के यहां रह रही लखनऊ की एक किशोरी ने अपने बहनोई पर खुद को बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि बहनोई व खरीददार उसे जबरन बुआ के घर से उठाने आए थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध से उनकी मंशा पूरी नहीं हुई।
पीड़िता ने बुधवार को बुआ के साथ एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की। एएसपी ने इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को जांच सौंपी है।
बुधवार को खैराबाद इलाके के एक गांव से बारह साल की किशोरी अपनी बुआ के साथ एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद गंगवार के दफ्तर पहुंची। बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है, पिता की मौत हो चुकी है जबकि मां विक्षिप्त हैं।
उसने आरोप लगाया कि कई साल पूर्व बड़ी बहन को इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेनियापुर गांव निवासी एक युवक भगा ले गया था। जिसके बाद उसकी बहन व उसका प्रेमी पति पत्नी के रूप में इमलिया सुल्तानपुर के बेनियापुर में रहने लगे।