फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात गए युवक की हत्या के पीछे क्या है कोई प्रेमकहानी?

Fri, 20 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तारुन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों यूपी के ददरा से अपने गांव के एक युवक की शादी में अंबेडकरनगर बारात गए युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


युवक की लाश जनवासे से कुछ दूर एक कुएं में मिली थी। गांववालों का कहना है कि हत्या प्रेमप्रसंग के चलते हुई।

ददरा निवासी रामसूरत पांडेय के घर से 11 मार्च को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लाला महमदपुर गांव के रामसजीवन तिवारी के घर बारात गयी थी।

उसी बारात में शामिल होने ददरा का ही निवासी राधेश्याम कहार उर्फ सोनू अपने ही गांव के गंगाराम यादव के बेटे अजीत यादव उर्फ रामू के साथ उसकी बाइक से गया था।

बताया गया कि बारात से ही राधेश्याम उर्फ सोनू (21) अचानक गुम हो गया। रात को खोजबीन करने पर राधेश्याम नहीं मिला, तो अजीत सहित कई अन्य बाराती रात को घर वापस आ गये।
विज्ञापन


राधेश्याम के लापता होने की सूचना उसके चाचा रामानन्द ने अकबरपुर कोतवाली में दर्ज करायी थी। बताते हैं कि बुधवार शाम को राधेश्याम की लाश बारात स्थल के निकट जनवासे से थोड़ी दूर झंखाड़ के बीच स्थित एक कुएं मे मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रामीणों की मानें तो राधेश्याम उर्फ सोनू की हत्या करके लाश कुएं में फेंकी गयी थी। इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

मृतक के गले में एक मफलर कसा गया था जो राधेश्याम का न होकर उसके गांव के एक युवक का बताया जा रहा है।

तारून पुलिस के अनुसार हिरासत में लिये गये पांचों लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के पहले पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें