काकोरी क्षेत्र में बुधवार रात घर लौटे पति को नशे में धुत देख पत्नी ने नाराजगी जताई। इसे लेकर हुए झगड़े के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और तेज आवाज में टीवी ऑन कर दिया।
सुबह मां ने खिड़की से झांका। अंदर बेटा फंदे लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक, काकोरी के लोखडियां खेड़ा गांव निवासी अजय उर्फ मोनू (27) वेल्डिंग का काम करता था।
देर रात नशे की हालत में घर पहुंचने पर पत्नी नीलम से झगड़ा हुआ। इसके बाद अजय ने खुद को कमरे बंद कर लिया और तेज आवाज में टीवी चला दिया।
सुबह तक टीवी चलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा। अंदर बेटे को फंदे से लटका देख बेसुध हो गई। वहीं पत्नी भी होशोहवास खो बैठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।