फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना न्यू शिमला के तहत एक 15 साल की लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पेशे से कारपेंटर है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात करीब दस दिन पुरानी है। आरोपी ने दुराचार करने के बाद यह बात किसी से न कहने की धमकी दी थी।

इतने दिन चुप रहने के बाद लड़की ने हिम्मत जुटाई और मां को आपबीती सुना दी। मां की ओर से पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। लड़की का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बात की पुष्टि डीएसपी रामलाल बंसल ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें