फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट और गला रेतकर युवक को सड़क पर फेंका, मौत

Tue, 10 May 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोसाईगंज
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
फैजाबाद की गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र सोमवार रात सड़क के किनारे एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके प्राइवेट पार्ट और गले को धारदार हथियार से रेता गया था।
विज्ञापन


मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। गोसाईंगंज नगर के तेलियागढ़ मुहल्ला निवासी राजन सोनी (23) सोमवार की रात काजीपुर गाडर गांव में कालीचौरा पर हुए भंडारे में शामिल होने के लिए गया था। 

रात में करीब 11 बजे लोगों ने उसे समदा गांव की नहर के पास देखा। वह घायल अवस्थात में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक के पिता मुन्ना व भाई सुनील ने बताया कि राजन का गुप्तांग काटने के साथ ही बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। 

प्रभारी कोतवाल शाह आलम ने बताया कि युवक मंद बुद्धि था। सड़क दुर्घटना का मामला दिखाई पड़ रहा है, अभी तक परिवारीजनों की तरफ  से तहरीर नहीं आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें