गृह मंत्रालय के अंडर सचिव आनंद जोशी के घर सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम के अभय खंड में गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी आनंद जोशी के घर पर आज सीबीआई ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार आनंद जोशी पर तीस्ता सीतलवाड़ की एनजीओ के विदेशी चंदों की फाइल गायब करने का आरोप लगा है।
सीबीआई के आरोपों को आनंद जोशी की पत्नी मीनाक्षी ने सरासर गलत बताया है। मीनाक्षी का कहना है कि उनके पति को ज्वाइंट सेक्रेटरी ने फंसाया है।
घर पर छापेमारी के बाद सीबीआई पूछताछ के लिए आनंद को अपने साथ ले गई। सीबीआई उसके आईसीआईसीआई बैंक खाते की भी जांच करेगी।