चिनहट क्षेत्र में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के संग पिता के दोस्त ने ही छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ चिनहट के मुताबिक, महानगर सचिवालय कॉलोनी निवासी प्रशांत रस्तोगी ने बच्ची के पिता को फोन किया था। इसके बाद बच्ची के पिता ने उसे तकरोई में मिलने के लिये बुलाया था।
प्रशांत तकरोई न पहुंचकर सीधा उसके घर पहुंच गया। इसके बाद बच्ची के छोटे भाई बहनों को टॉफी लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया। इस दौरान बच्ची अंकल के लिए किचन में चाय बनाने चली गई।