फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल 'प्रेमी' ने चाकुओं से गोद दिया मासूम का बदन

Thu, 27 Mar 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में पागल हुए युवक ने बुधवार शाम अलीगंज के कक्षा नौ की एक छात्रा पर घर में घुस कर चाकू से वार किए।
विज्ञापन


छात्रा चीखते हुए भागी तो हाथ में चाकू लहराते हुए दरिंदा उसके पीछे दौड़ा। खून से लथपथ छात्रा घर से करीब 50 मीटर दूर गली में गिर पड़ी तो वहशी युवक ने उसकी पीठ, कमर व पेट पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग निकला।

मुहल्ले के लोगों की मदद से छात्रा को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सीओ अलीगंज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घर में घुसा और लड़की को मारी लात

अलीगंज के अहिबरनपुर निवासी मिठाई की दुकान में काम करने वाले अशोक रस्तोगी की बेटी खुशबू (15) त्रिवेणीनगर स्थित एकेडमिक पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी।

शाम करीब सवा सात बजे वह घर पर रोटी सेंक रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला श्याम सुंदर कश्यप वहां आ गया। बताते हैं कि आते ही उसने खुशबू को लात मारी।

वह चीखते हुए लुढ़क गई तो श्याम सुंदर ने चाकू निकालकर उसके पेट में घुसेड़ दिया। जान बचाने के लिए खुशबू शोर मचाते हुए बाहर भागी तो श्याम सुंदर उसके पीछे दौड़ा।

घर से करीब पचास मीटर दूर स्थित पवन कुमार के मकान के सामने खुशबू गिर पड़ी। पीछे से आए श्याम सुंदर ने उसके पेट, पीठ और कमर पर चाकू से कई वार किए।

चाकू लहराते हुए भाग निकला वो

इसके बाद चाकू लहराते हुए भाग गया। मुहल्ले के लोग खुशबू को नजदीक  अस्पताल ले गए लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान खुशबू ने दम तोड़ दिया।

सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

खुशबू के पिता बीमार हैं और बीते पांच महीने से बिस्तर पर हैं। वारदात के वक्त वह घर पर ही थे। पांच वर्षीय बेटा हिमांशु घर के बाहर ही खेल रहा था।

अशोक की पत्नी ऊषा छोटी बेटी कोमल को लेकर राजाजीपुरम निवासी भाई के घर गई थीं। पुलिस का कहना है कि अशोक ने अपनी आंखों से श्याम सुंदर को हमला करते देखा।
विज्ञापन

सिर्फ चीखते रह गए पापा

बिना किसी सहारे के चलता-फिरना तो दूर वह उठ भी नहीं सकते इसलिए वह चीखने के सिवा कुछ नहीं कर सके।

सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश में अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। सीओ ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि श्याम सुंदर का खुशबू से एकतरफा प्रेम था।

वह उसे नजरअंदाज करती थी। खुशबू किसी और से बात करती तो श्याम सुंदर को बुरा लगता था।

दो दिन पहले श्याम सुंदर ने उसे दूसरों से बात करने के लिए टोका भी था जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। श्याम सुंदर ने खुशबू को देख लेने की धमकी दी थी।

सीओ ने बताया कि श्याम सुंदर की खदरा स्थित ससुराल व सीतापुर निवासी रिश्तेदारों के घर पर पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें