फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मोबाइल पर वीडियो देखने के विवाद में चचेरे भाई को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इटौंजा पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने कुबूला जुर्म। पेड़ के नीचे दफना दिया था शव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटौंजा के जलालपुर के बसेना गांव निवासी आदित्य कुमार (12) की हत्या उसके चचेरे भाई गूंजनू उर्फ संगीत ने गला घोंटकर की थी। दोनों के बीच बुधवार को वीडियो देखने के लिए मोबाइल के लेनदेन का विवाद हुआ। इसके बाद गूंजनू ने उसका गला घोंट दिया था। हत्या के बाद आदित्य का शव बीबीपुर नहर के पास अमरूद के पेड़ के नीचे खोदकर गाड़ दिया था। पुसिल ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल किया है।

विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक, आदित्य बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को परिवारीजनों ने तलाश के बाद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह बीबीपुर नहर में शव उतराती मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त आदित्य कुमार के रूप में हुई। परिजनों  के संदेह जताने पर पुलिस ने आदित्य के चचेरे भाई गूंजनू उर्फ  संगीत को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस के मुताबिक, आदित्य व संगीत दोनों बुधवार को नहर किनारे बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। तभी संगीत का मोबाइल बंद हो गया। उसने आदित्य से मोबाइल मांगकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। आदित्य ने मोबाइल मांगा तो संगीत ने मना कर दिया। इस पर हुए विवाद के दौरान संगीत ने आदित्य को जमीन पर गिरा दिया और पैर से उसका गला दबा दिया। आदित्य की मौत के बाद संगीत ने उसके शव को नहर किनारे अमरूद के पेड़ के नीचे गाड़ दिया था। लेकिन नहर के पानी में बहाव होने के कारण शव पानी में चला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

महिला दरोगा का पति होटल में फालोअर की पत्नी के साथ मिला

महिला दरोगा के बेटे की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो गई। अभी वह इस दर्द से उभर भी नहीं पाई थी कि पति ने दूसरी महिला से संबंध बना लिए। यही नहीं, पत्नी को धोखे में रखकर उसके खाते से 40 लाख रुपये भी निकाल लिए। पति के अक्सर बाहर रहने पर दरोगा को संदेह हुआ। उसने ई-मेल के जरिए पति की लोकेशन निकाली तो शहीद पथ स्थित एक होटल में मिली। जब वहां पहुंची तो पति फालोअर की पत्नी के साथ कमरे में मिला। महिला दरोगा ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक, पुलिस लाइन में रहने वाली महिला दरोगा लखनऊ में तैनात है। महिला दरोगा के मुताबिक, उसके सात साल के बेटे की कैंसर से मौत हो चुकी है। आरोप है कि पुलिस लाइन में रहने वाले फालोअर की पत्नी ने उसका साथ दिया था। अक्सर घर आने के दौरान महिला दरोगा के  पति व फालोअर की पत्नी में संबंध हो गए। उसे पति की हरकतों की जानकारी नहीं हो सकी। फालोअर की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। वहीं, बहन की शादी में जाने की बात कहकर जेवरात भी पहनने के लिए मांगे जो वापस नहीं किए।

पति ने जमीन खरीदने के बहाने लिया था ब्लैंक चेक
आरोप है कि नौ जुलाई को उसका पति हरियाणा के करनाल जाने की बात कहकर निकला था। पूछने पर बताया था कि जमीन का सौदा करना है। यह कहते हुए पत्नी से उसके खाते की ब्लैंक चेक पर साइन भी कराए थे। करनाल जाने के बाद से वह लौटा नहीं और कॉल करने पर बहानेबाजी करने लगा। कभी दिल्ली तो कभी मध्य प्रदेश में होने की बात कही। 

पांच दिन की पड़ताल की तो हुआ खुलासा
महिला दरोगा के मुताबिक, करीब दो महीने तक पति के घर नहीं लौटने पर महिला दरोगा को शक हुआ। उसने पांच दिन का अवकाश लेकर पड़ताल शुरू की। बैंक में पासबुक अपडेट कराने पर खाते से 40 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने बेटी की मदद लेकर ई-मेल आईडी के जरिए पति की लोकेशन निकाली तो पता चला कि शहीद पथ स्थित वेदांता रेजीडेंसी होटल में दरोगा का पति और फॉलोअर की पत्नी रुके थे। यह जानकारी होटल के रिकॉर्ड से मिली। पिता की हरकतें सामने आने पर महिला दरोगा की बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला दरोगा ने महानगर थाने में साजिश रचने, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें