फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने क्लीनिक पर धावा बोल लाखों लूटे

Sat, 08 Apr 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. रवि देव की क्लीनिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात राजधानी के महानगर इलाके में डॉ. रवि देव की क्लीनिक पर धावा बोला। चौकीदार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपयों से भरी तिजोरी व 40 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


पॉश इलाके में हुई वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने चोरी के दौरान हमले का केस दर्ज करके बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के दौरान हमले का केस दर्ज करके बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, महानगर के सेक्टर-सी में न्यूरो सर्जन डॉ. रवि देव की क्लीनिक पर बदमाशों ने देर रात धावा बोला। चौकीदार रामवृक्ष पर असलहा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनाया। इसके बाद ताला तोड़कर क्लीनिक में घुसे।
विज्ञापन


बदमाशों ने डॉ. देव के कक्ष में रखी पांच लाख रुपयों से भरी तिजोरी उठाई। इसके साथ दवाओं की रेक में रखे 40 हजार रुपये लूटे। क्लीनिक के भीतर के विभिन्न कक्ष व मेडिकल स्टोर खंगाला।
विज्ञापन

चौकीदार को बांधकर फरार हो गए

चौकीदार के हाथ पैर बांधकर क्लीनिक में डाला और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

बदमाशों के भाग जाने बाद रामवृक्ष ने किसी तरह खुद को आजाद कर शोर मचाया और डॉ. देव को फोन किया। डॉ. देव क्लीनिक पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। एएसपी ट्रांसगोमती, सीओ व एसओ महानगर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

डॉ. देव ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एएसपी से नाराजगी जताई। कहा कि पॉश इलाके में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाया, क्लीनिक का ताला तोड़ा और नोटों से भरी तिजोरी लादकर फरार हो गए।

वहीं, इलाके में गश्त का दावा करने वाले पुलिसकर्मियों को भनक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि क्लीनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों का चेहरा नजर आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें