सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने पर खुलासा हुआ कि कैसरबाग इलाके का प्रेमीयुगल बृहस्पतिवार देर शाम घर से निकला था और युवती के ताऊ ने युवक के खिलाफ रात को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मोहल्ला मकबूलगंज निवासी ओजस तिवारी (25) और काजल पांडेय (23) के बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे से लापता होने की जानकारी दी।
उन्होंने पड़ताल में जुटे अधिकारियों को बताया कि गोमतीनगर के विपुल खंड निवासी भास्कर पांडेय ने रात 11:39 बजे अपनी भतीजी काजल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके पड़ोसी ओजस पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों के परिवारीजनों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की।
इसी ब्लेड से काटी थी दोनों ने हाथ की नसें।
एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ पांच मंजिला कांप्लेक्स की छत पर छानबीन की। छत के दरवाजे के पास एक जूती पड़ी थी, और दूसरी जूती फर्श पर मृत पड़ी काजल के पैर में थी। छत के पश्चिमी किनारे पर एसी के आउटडोर के पास फैले खून के बीच ब्लेड व उसका रैपर पड़ा था।
इस पर फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू कराई गई। छत के विभिन्न स्थान पर खून की बूंदे थीं। पुलिस ने युवती के छत से छलांग लगाने और ओजस द्वारा सीढ़ियों से उतर कर उसके पास जाकर दम तोड़ने का संदेह जताते हुए पड़ताल शुरू की।
ओजस के कमरे की छानबीन में पुलिस टीम को ओजस के बैग से एक रजिस्टर मिला जिसके पीछे तीसरे पन्ने पर दोनों के बीच हुई बातचीत लिखी है। हैंड राइटिंग और संबोधन से लग रहा है कि दोनों ने अपनी बात एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए इस रजिस्टर का सहारा लिया था।
"बच्चा सुनों आप मुझे आज रात को 4 बजे घर के बाहर मिलना। हम दोनों चलके सुसाइड करेंगे, क्यूंकि बाबू हमारा साथ कोई नहीं दे रहा है और हां यश को मैं कह दूंगा कि आपसे पूछे कि मैं अभी घर आऊं या नहीं, अगर हां बोलोगे तो अभी घर आता हूं।" आई लव यू टू बाबू
"बच्चा घर पर पापा नहीं है, मां और दीदी है। आप अकेले आओगे कैसे, मैं 4 बजे आने की कोशिश करूंगी। क्योंकि मां और सब लोग साथ में ही सायेंगे और हां बच्चा पापा शायद दिल्ली गए हैं गांव नहीं गए हैं। मैं चाहती हूं आप एक बार बात कर लो मेरे घर पर आकर, लेकिन अकेले मत आना। आपके घर पर अगर बात करोगे अभी तो कोई मानेगा नहीं... लेकिन फिर भी आप मेरे घर पर आओ एक बार बात कर लेते हैं और अगर नहीं माने तो हम दोनों साथ चलेंगे सुसाइड करने। आई लव यू बच्चा..."