फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक एसएमएस पर 28 हजार रुपये की नौकरी

Sun, 20 Jul 2014 09:01 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा क्षेत्र के एक युवक ने नौकरी का इश्तहार पढ़कर एसएमएस किया। कुछ समय बाद कॉल आई और आनन फानन में फोन पर ही उसका इंटरव्यू ले लिया गया।
विज्ञापन


दो हफ्ते बाद युवक के घर भारतीय किसान सेवा केंद्र में 28,500 की नौकरी का नियुक्ति पत्र पहुंच गया। उसके साथ नियम और शर्तें पढ़ते ही उसने भांप लिया कि जालसाजों का गिरोह इश्तहार छपवाकर बेरोजगारों को ठगी का शिकार बना रहा है।

युवक ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। पारा के राम विहार कॉलोनी निवासी बीएससी छात्र देवेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून को उसने अखबार में भारतीय किसान सेवा केंद्र में ‘ग्राहक सेवा प्रतिनिधि’ की 28500 रुपये महीने वेतन की नौकरी का इश्तहार पढ़ा।
विज्ञापन

सन 2054 तक नौकरी का भरोसा

युवक ने छपे नंबर पर एसएमएस किया था। फोन पर ही इंटरव्यू हुआ और दो हफ्ते बाद डाक से नियुक्ति पत्र आ गया। उसमें ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के स्थायी पद पर वर्ष 2054 तक की नियुक्ति का उल्लेख था।

ट्रेनिंग के लिए शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी कागजात लेकर सेंटर पहुंचने को कहा गया था। पंकज जैन की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट लिखा था कि नौकरी पूरी होने के बाद पेंशन नहीं मिलेगी।

वेतन में हर वर्ष पांच प्रतिशत की वृद्धि का आश्वासन था। नियम व शर्तों का पालन करते हुए मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन

दिया था पैसे जमा करने का निर्देश

नियुक्ति पत्र के साथ संस्था का परिचय, वेतन एवं सुविधा व सिक्योरिटी का उल्लेख था। सामान्य उम्मीदवार को 13 हजार और नि:शक्त को 6500 रुपये सिक्योरिटी जमा करने के निर्देश थे।

लुभावनी बात यह लिखी थी कि सिक्योरिटी अनुबंध होने के बाद लौटा दी जाएगी। इसके साथ मोबाइल, लैपटॉप व आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सिक्योरिटी की रकम सिर्फ बैंक में जमा करने के निर्देश थे।

मोटे अक्षरों में लिखा था कि चेक डिमांड ड्राफ्ट या मनीआर्डर से भेजी रकम स्वीकार नहीं की जाएगी। शर्तें पढ़ते ही देवेंद्र का माथा ठनका। उसने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी।

नोएडा में संस्था के पते पर संपर्क करने पर फर्जी बताया गया। बेरोजगारों से ठगी की खबरें पढ़कर जागरूक देवेंद्र ने एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अतुल अग्निहोत्री को मामले की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें