फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से गजब करार, सिर्फ नाम की होगी 'पत्नी'

Sun, 19 Jan 2014 11:38 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को अजीबोगरीब इकरारनामा दिया तो वह हैरत में पड़ गई।  इसमें उसने कहा है कि वह घरवालों के दबाव में शादी करने जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन जिससे वह शादी करने जा रहा है वह उसकी सिर्फ नाम की पत्नी होगी। प्रेमिका ने उसे दूसरे की जिंदगी बर्बाद नहीं करने की दुहाई देकर मनाने की कोशिश की। असर न होता देख वीमेन पावरलाइन से मदद मांगी।

सरोजनीनगर क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में नौकरी करने वाली युवती ने बताया कि छह साल पहले मोहल्ले के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। इसके साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ।
विज्ञापन


जिंदगी भर के साथ का वादा करके प्रेमी ने न सिर्फ संबंध बनाए बल्कि आसपास के लोग व रिश्तेदार दोनों को मंगेतर के रूप में जानने लगे। युवक उसके घर बेधड़क आता था। मां उसे दामाद जैसा सम्मान देती थी।

शादी की बात छेड़ने पर वह बेरोजगारी का बहाना कर देता। काफी समय से टालमटोल होती देख युवती की मां ने कुछ दिनों पहले युवक के परिवारीजनों से रिश्ते की बात की।

इस पर उन्होंने फटकार लगाई और युवक की अपने मनपसंद की लड़की से शादी कराने की बात कह लौटा दिया। वहीं युवक ने अपने हाथ पर ब्लेड से युवती का नाम लिखा और हरहाल में शादी का वादा कर फिर से रिझा लिया।

युवती का कहना है कि कुछ दिनों पहले प्रेमी का रिश्ता किसी और से तय होने की भनक लगी। इस पर बेवफाई का इल्जाम लगाया तो युवक ने स्टांप पेपर पर एक अजीबोगरीब इकरारनामा को नोटरी कराकर उसे सौंप दिया।

उसने इसमें कहा कि परिवार के दबाव में वह शादी करने जा रहा है। फेरे लेने वाली युवती उसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरेगी लेकिन सिर्फ नाम की पत्नी होगी। साथ ही प्रेमिका से ही पत्नी जैसा रिश्ता रखने की बात कही है।

...और पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया
हैरत में पड़ी युवती ने उस पर यौन शोषण और धोखे का आरोप लगाते हुए वीमेन पावरलाइन में शिकायत की। इस पर युवक को सरोजनीनगर थाने में तलब किया गया लेकिन रसूखदार लोगों की सिफारिश के चलते पुलिस ने उसे महज हिदायत देकर छोड़ दिया।

युवती ने अब पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उसका कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर छह साल तक उससे संबंध बनाए रखे और अब एक अन्य युवती से धोखा करने जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें