फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध दौड़ाई बस,पति समेत गर्भवती की छीनी जिंदगी

Sun, 09 Feb 2014 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद में शनिवार शाम हरदोई जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने आ रहे बाइक सवार दंपति को ठोकर मारी। जोरदार टक्कर के चलते पति समेत गर्भवती पत्नी उछलकर सड़क पर गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग भड़क उठे और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने प्रदर्शन के दौरान वाहनों पर पथराव भी किया। इसमें हाईकोर्ट जज की गाड़ी समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एसडीएम ने मौके पर पहुंच मुआवजे का आश्वासन देकर स्थिति संभाली।

भावाखेड़ा निवासी किसान सजीवन लाल का बेटा अजय (30) पत्नी पूजा के साथ बाइक से मोहनलालगंज स्थित ससुराल जा रहा था। हरदोई रोड पर चुहटा मोड़व रसूलाबाद केबीच लखनऊ से हरदोई जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 32 एएन 8029) ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ठोकर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर करीब 10 मीटर दूर जा गिरे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव के पास ही हादसा होने के चलते किसी ने पहचाना लिया और परिवार को सूचना दी।

कुछ ही देर में परिवार के लोग और तमाम ग्रामीण पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ नहीं मानी। इस दौरान उधर से गुजरे हाईकोर्ट के जज की गाड़ी व एस्कॉट समेत कई वाहनों पर पथराव कर दिया।

इसमें गाड़ियां तो क्षतिग्रस्त हुई लेकिन गनीमत रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ। बवाल बढ़ने के सूचना पर एसडीएम नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद व मुआवजे का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

घर में मचा कोहराम
अजय व पूजा की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां मुन्नी देवी व बीमार पिता सजीवन लाल को संभालना मुश्किल हो गया। मां ने बताया कि बहू गर्भवती थी। जल्द ही घर में किलकारियां गूंजने की उम्मीद से सब बहुत खुश थे। एक पल में सब कुछ तबाह हो गया।

अजय पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। चारों भाइयों के आंसू भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर, पूजा के मायके खबर पहुंचते ही रोना-पिटना मच गया। छोटी बहन अन्नू एक ही बात कह रही थी कि काश उसने दीदी-जीजा को न बुलाया होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें