फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: आपस में झगड़े के बाद पहले पत्नी और फिर पति ने लगाई फांसी

Tue, 04 May 2021 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

पति की मारपीट से झुब्ध पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति ने पहले पत्नी राजकुमारी को फांसी से उतारा फिर उसी साड़ी का फंदा बनाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से छानबीन की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आपस में झगड़े के बाद पहले पत्नी और फिर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पूरे बेनीमाधव मजरे गोझरी में पति छोटेलाल ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा और मारपीट की।

इस पर मारपीट से झुब्ध पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति ने पहले पत्नी राजकुमारी को फांसी से उतारा फिर उसी साड़ी का फंदा बनाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सुबह दोनों के आठ वर्षीय बेटे ने पड़ोसियों को दी जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें