फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: अटरिया में दबंगों ने रॉड से हमला कर की कई राउंड फायरिंग, सगे भाइयों समेत चार घायल

Sun, 06 Mar 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के अटरिया थाने में दबंगों ने एक परिवार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना अटरिया इलाके में शनिवार की रात दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए फायरिंग की। घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अटरिया इलाके के सोनरतला मजरा दक्खिन गांव में शनिवार की रात कई राउंड फायरिंग हुई और दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जाता है कि गांव का नरेश यादव लगभग एक वर्ष पहले एक लड़की को भगा लाया था। बताते हैं कि लड़की के परिजन व रिश्तेदार आए थे।

आरोप है कि उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें नरेश यादव, भाई विमलेश यादव, पिता पुत्ती लाल यादव, माता समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों घायल भाइयों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें