फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी घर में मौजूद, बाहर प्रेमिका ने लगा दी आग

Sat, 26 Mar 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेमिका ने फूंका प्रेमी का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पति-पत्नी घर में थे और बाहर से कोई आग लगा गया। कमरे में धुआं भरने पर जागे युवक ने लपटें उठते देख पुलिस को कॉल की। दमकल दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि आग उसकी प्रेमिका ने लगाई। गाजीपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर के डी-ब्लॉक में स्थित कॉलोनी के प्रथमतल पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह का बेटा पुष्पेंद्र यादव व बहू बृहस्पतिवार रात सो रहे थे।

देर रात कमरे में धुआं भरने पर पुष्पेंद्र व उसकी पत्नी जागी। दरवाजे से कमरे में घुसी लपटों ने परदे व अन्य सामान को गिरफ्त में ले लिया था। पुष्पेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।
विज्ञापन

शाम को घर के आसपास चक्कर लगा रही थी प्रेमिका

प्रेमिका ने फूंका प्रेमी का घर - फोटो : अमर उजाला
पॉलीटेक्निक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। खुद आग बुझाने की कोशिश के साथ दमकल दस्ते को सूचना दी। थोड़ी देर में आई फायरब्रिगेड ने आग बुझाई।

इस बीच घर का दरवाजा व कमरे का कुछ सामान जल चुका था। पुष्पेंद्र ने इंदिरानगर के ए-ब्लॉक में रहने वाली युवती पर आगजनी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि युवती शाम से उसके घर के आसपास चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन

शादी के लिए दबाव बना रही थी युवती

प्रेमिका ने फूंका प्रेमी का घर - फोटो : अमर उजाला
बताया कि युवती से उसकी दोस्ती थी और शादी के लिए दबाव बना रही थी। इससे इन्कार करने पर उसने वारदात अंजाम दी। छानबीन कर रहे कांस्टेबल ने युवती से फोन पर बात की। उसने आरोप झूठा बताने के साथ साजिश करार दिया।

पुष्पेंद्र के घर की तरफ जाने से इन्कार करते हुए बोली कि अपने घर पर मौजूद है। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें