फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नाटा देख ऑटोवाले की डिगी नीयत, करने लगा छेड़खानी

Fri, 18 Apr 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी में बुधवार रात चलती टैंपो में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


चलती टैंपो से चीख पुकार की आवाज सुनकर दौड़े राहगीरों ने दुर्गागंज के पास टैंपो रुकवाकर किशोरी को बचाया। गुस्साई भीड़ ने चालक व क्लीनर को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पूरे मामले में अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
बाजारखाला क्षेत्र की रहने वाले एक मजदूर की पंद्रह वर्षीय बेटी दुबग्गा सब्जीमंडी में फेंकी गई सब्जी बीनती है। बुधवार रात भी किशोरी सब्जी बीन रही थी।
विज्ञापन


आरोप है इसी दौरान बालगंज निवासी टैंपो चालक सोनू (20) काकोरी निवासी विनोद कुमार के साथ पहुंचा और किशोरी को बहला कर टैंपो में बैठा लिया।

इसके बाद टैंपो काकोरी की तरफ दौड़ा दी, रास्ते में सन्नाटा मिलते ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर दोनों ने धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा और जबरदस्ती करने लगे।

डरी सहमी किशोरी ने दुर्गागंज कस्बे के पास कुछ लोगों को देख शोर मचा दिया। शक होने पर राहगीरों ने पीछाकर टैंपो रुकवाई। किशोरी से मामले की जानकारी होते ही चालक और क्लीनर को धुनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लेने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर काकोरी मुखराम यादव का कहना है कि पीड़िता का परिवार लिखित शिकायत देने से इन्कार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें