फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से मिला किशोरी को धोखा, तीन दिनों तक एक-एक कर लूटी आबरू

Sat, 28 Jul 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
विज्ञापन

बीकेटी इलाके के चार युवकों ने एक दलित युवती को सैर कराने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को उसके दोस्त के हवाले कर दिया। दोस्त ने एक अन्य मकान में ले जाकर दरिंदगी की।

विज्ञापन


तीसरे दिन अस्तव्यस्त हालत में घर लौटी किशोरी ने मां को आपबीती सुनाने के साथ थाने में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज करके शुक्रवार शाम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इलाके के एक गांव में रहने वाली दलित किशोरी मंगलवार शाम शैंपू लेने घर से निकली और लापता हो गई। उसके घर न लौटने पर मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की टीम किशोरी की तलाश में जुटी थी। इस बीच बृहस्पतिवार को वह घर लौटी।
विज्ञापन


उसने गांव दिनकरपुर झलौवा निवासी कुलदीप गौतम, रजनीश गौतम, गांव कोटवा निवासी जय सिंह रावत, मानपुर लाला निवासी अनिल रावत और फैजाबाद के कस्बा रुदौली के मंगल बाजार निवासी रवि शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

आरोपियों में रवि शर्मा से किशोरी की दोस्ती थी और अन्य चारों आरोपी भी उससे परिचित थे। टाइल्स लगाने का काम करने वाले जयसिंह ने किशोरी को सैर कराने के बहाने यादव चौराहा पर बुलाया और गुडंबा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में ले गया।

वहां कुलदीप, रजनीश और अनिल रावत पहले से मौजूद थे। चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चंगुल में फंसी किशोरी को घर भेजने के लिए गिड़गिड़ाते देख उसके दोस्त रवि को कॉल करके बुलाया। 

विज्ञापन

दोस्त ने भी की दरिंदगी 

दरिंदगी का शिकार बनी किशोरी को रवि ने ढांढस बंधाया और उसे सरोजनीनगर इलाके में स्थित एक मकान में ले जाकर दरिंदगी की। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने पर उसने किशोरी को अमौसी एयरपोर्ट के पास छोड़ा। वह तीसरे दिन किसी तरह अपने घर पहुंची। मां को आपबीती सुनाई और उनके साथ थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। लापता होने की प्राथमिकी में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाने के साथ किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें