फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में नशीली चाय पिलाकर दो बहनों का किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर निवासी एक महिला ने प्रधान व उसके तीन साथियों पर अपने व बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला अपनी सगी बहन व भाई के साथ दो दिन पूर्व बहराइच आई थी। महिला का कहना है कि पति की सचिवालय में नौकरी के नाम पर उससे पांच लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन


अपने भाई के नेपाल में एमबीबीएस में एडमिशन के लिए उसे बुलाया गया था। कानपुर निवासी महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके पति मध्यप्रदेश में एक निजी इंटर कॉलेज में नौकरी करते हैं। तीन माह पूर्व हुजूरपुर के भाटीकुंडा गांव के ग्राम प्रधान रक्षाराम यादव से एक रिश्तेदार ने जान पहचान कराई थी।
विज्ञापन

होटल में नशीला चाय पिलाकर किया बहनों का रेप

रिश्तेदार रेलवे में दिल्ली में ठेकेदारी भी करते हैं। प्रधान ने अपनी ऊंची पहुंच होने की बात कहते हुए सचिवालय में नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बाद महिला ने अपने भाई के नेपाल में एमबीबीएस में एडमिशन को लेकर चर्चा की थी।

जिस पर उसे बहराइच बुलाया गया था। दो दिन पूर्व वह लखनऊ से कैसरगंज पहुंची थी। यहां पर रक्षाराम व उनके तीन अन्य साथी मिले थे। एक होटल पर कमरे में ले जाकर प्रधान ने सभी को चाय पिलायी।

बेहोशी के दौरान ग्राम प्रधान और एक अन्य व्यक्ति ने बहन और उसके साथ दुराचार किया। एसपी सालिकराम वर्मा का कहना है कि सीओ कैसरगंज को मामले की जांच सौंपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें