फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI ने पत्नी को एड्स पीड़िता बता घर से निकाला, मारपीट की

Sun, 01 Nov 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एड्स पीड़िता बताते हुए घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट तक की। मामला पंजाब के मोगा का है।
विज्ञापन


गांव बंधनी कलां में पुलिस ने एक एनआरआई और उसके पिता और मां खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एनआरआई पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एचआईवी टीका लगवा दिया।

उसके बाद वे उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे घर से निकाल दिया। वह डीएमसी लुधियाना में दाखिल है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एनआरआई  पति सरबजीत सिंह और उसके माता-पिता खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

मामले की जांच कर रहे एएसआई बलधीर सिंह ने बताया कि नामजद एनआरआई सरबजीत सिंह गांव लौहारा (कोट ईसेखां) मनीला में है और उसकी मां सुरजीत कौर और पिता परमजीत सिंह की गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगाई हुई है।

बधनी कलां निवासी विवाहिता के भाई ने एसएसपी से 17 सितंबर को शिकायत की थी। इसमें उसने  उसकी बहन का विवाह 6 मार्च 2010 को गांव लौहरा (कोट ईसेखां) के सरबजीत सिंह से हुआ था।

विवाह से 2 माह बाद बहनोई सरबजीत सिंह वापस मनीला चला गया। डेढ़ वर्ष बाद आया और उसकी बहन को बहाने से किसी डॉक्टर के पास ले जाकर धोखे से एचआईवी टीका लगवा दिया। अब उसके ससुर परिवार ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें