फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती लड़की को उठाकर किया गैंगरेप फिर काट डाला

Sat, 02 May 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पट्टी,आसपुर देवसरा (प्रतापगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवसरा इलाके में गुरुवार रात इंटर की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध के चलते शव घंटों मौके पर ही पड़ा रहा। मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक और उसके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

किशोरी के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बड़ी बहन की शादी और भाई के ननिहाल में रहने के बाद मां के साथ दो बहनें ही घर पर रहतीं थीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात मां के साथ दोनों बहनें सो रहीं थीं। रात दस बजे अचानक मां की आंख खुली तो बड़ी बेटी गायब थी। उसकी खोजबीन करने के साथ ही परिवार के लोगों को भी मामले की जानकारी दी।

वह परिजनों के साथ उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूर बनराही बाग स्थित जंगल में उसका नग्न शव चरवाहों ने देखा।

उनके शोर मचाने पर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े। छात्रा के परिजन भी पहुंचे और शव देख रोने बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छात्रा के शव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से किए थे 15 वार

कुल्हाड़ी और चाकू से पंद्रह प्रहार किए गए थे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर देवसरा इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह यादव, एएसपी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ पट्टी सुकरम पाल तोमर के अलावा कंधई, देवसरा व पट्टी के एसओ भी मौके पर पहुंच गए।

इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर गांव के ही विकास यादव व उसके चार सहयोगियों पर सामूहिक दुराचार व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस के हाथ वह नहीं लगा। पता चला कि भोर में ही वह अपनी बीवी को लेकर चला गया। इधर शव को कब्जे में लेने की पुलिस ने कोशिश की लेकिन ग्रामीण विरोध करने लगे।

हालांकि आला अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें