फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेकों से लगाई बैंक को लाखों की चपत

Thu, 14 Nov 2013 01:53 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की फर्जी चेकों से लाखों रुपये कैश कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बैंक की हजरतगंज शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने हजरतगंज कोतवाली में फैजाबाद और सीतापुर के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

वरिष्ठ प्रबंधक सुनील शर्मा का कहना है कि बैंक कार्यालय में सोमवार को एक पार्टी ने 885 रुपये का एक चेक समाशोधन के लिए प्रस्तुत किया था। छानबीन में चेक के फर्जी होने का पता चला। बैंक ने इसे जारी ही नहीं किया।

चेक कहां से जारी हुआ? इसकी पड़ताल में कई फर्जी चेक कैश होने का खुलासा हुआ।

बैंक सूत्रों ने बताया कि 3,48,891 और 3,75,629 रुपये के दो चेक सीतापुर के बिसवां निवासी हरीश कुमार के नाम से 19 अक्तूबर को पीएनबी की सीतापुर शाखा में कैश हुए हैं।
विज्ञापन


बैंक सूत्रों ने बताया कि 4,48,891 रुपये का एक चेक फैजाबाद की शारदापुरम कॉलोनी के शेष कुमार और 4,78,981 रुपये का एक चेक फैजाबाद के शारदापुरम निवासी मुन्नालाल के नाम पर भी जारी हुए और स्थानीय शाखाओं से उन्हें कैश कराया गया।

सभी चेक अक्तूबर के अंतिम दो हफ्तों से जनवरी के पहले सप्ताह के बीच कैश कराई गईं हैं। इन चेकों को कैश करा शातिरों ने बैंक को करीब साढ़े सोलह लाख रुपये का चूना लगाया है।

बैंक की तरफ से सीओ हजरतगंज व साइबर क्राइम सेल के नोडल अफसर दिनेश यादव को जानकारी दी गई। हरीश, शेष और मुन्नालाल के नंबर साइबर क्राइम सेल के कांस्टेबल फिरोज को देकर पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरीश सीतापुर में परचून की दुकान कर रहा है। उसकी तलाश में टीम भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें