फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की वजह से 'बाप' ने ही की बेटे की हत्या

Sun, 24 Nov 2013 03:27 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी के गांव सकरा के वीरेंद्र रावत का कातिल कोई और नहीं सौतेला बाप था।
विज्ञापन

वीरेंद्र की फिजूल खर्ची और शराब की लत से आजिज आकर हत्या कर शव फेंका और उसके साले समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

षड़यंत्र में शामिल एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से पुलिस से साठगांठ कर बेगुनाहों को जेल भिजवाने के प्रयास में था। भनक लगने पर एसएसपी ने छानबीन कराई, तो कई राज उजागर हुई।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल लिया है। वादी के ही मुल्जिम बनने से तफ्तीश में आए मोड़ को लेकर लिखा-पढ़ी चल रही है।

गांव सकरा के ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र की हत्या के मामले में अहम साक्ष्य हाथ लगने पर सौतेले पिता सोहनलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

इस पर खुलासा हुआ कि वीरेंद्र का कत्ल उसके साले व साथी ने नहीं, बल्कि सोहनलाल ने ही किया था। बताया कि कुछ दिन पहले ही जमीन बेचने पर 12 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन


इसके बाद से वीरेंद्र फिजूल खर्ची कर रहा था। 15 नवंबर को 12 सौ रुपये शराब में उड़ाए। इसके बाद 17 नवंबर को मेला देखने के नाम पर पांच सौ रुपये लिए थे।

रात में शराब नशे में धुत देख फटकारा तो वीरेंद्र झगड़ने लगा। इस पर सोहन ने गला घोटने के बाद शव कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास तालाब किनारे फेंक दिया था।

सोमवार सुबह वीरेंद्र का शव मिलने की चर्चा पर मौके पर पहुंचा और उसके साले व गांव के पहाड़ी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सोहन ने बताया कि 11 महीने पहले वीरेंद्र की शादी में बाइक मांगी थी। हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद अनबन होने पर वीरेंद्र की पत्नी मायके चली गई थी।

डेढ़ महीने पहले उसका भाई बाइक वापस ले गया था। इसी तरह दूसरे आरोपी पहाड़ी बाबा से एक प्रॉपर्टी डीलर का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है। प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर उसने पहाड़ी बाबा को भी नामजद करा दिया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोहन ने अपने बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से ब्याह रचाया था। उनके दो बच्चे बेटा वीरेंद्र व एक भतीजी थी।

शादी के बाद चार बेटी व दो बेटों का पिता बना। भाई के हिस्से की जायदाद के वारिस वीरेंद्र को हत्या के बाद अपना बेटा बता रहा था। लाखों की जमीन हाथ लगने की आस में उसने प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से पुलिस से साठगांठ की थी।
विज्ञापन


मामले की भनक लगने पर एसएसपी जे रविंदर गौड ने पड़ताल के निर्देश दिए थे। अब, कत्ल के मुकदमे के वादी सोहन के ही मुल्जिम बनने से कागजी कार्रवाई के लिए वीरेंद्र की पत्नी रेनू व उसके परिवार की मदद ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें