दृष्टिबाधित एथलीट से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक पर पुलिस का शिकंजा कस गया है।
दो दिन से छानबीन में जुटी पुलिस ने ऑटो का नंबर मिलने के बाद शनिवार को ऑरटीओ ऑफिस से पूरी डिटेल निकलवा ली है।
हालांकि, पुलिस अभी तक चालक को पकड़ नहीं सकी है। देर रात तक उसकी तलाश में दबिश दी जा रही थी।
अलीगंज निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक क्लर्क की दृष्टिबाधित एथलीट पत्नी ने पंचकुला व लुधियाना में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में 100, 200 व 400 मीटर रेस में कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।
पढ़ें- सलीम की होगी नामजदगी, दिल्ली पुलिस भी फंसेगी
बुधवार रात मऊ से लौट रही महिला आलमबाग बस अड्डे से घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुईं। रास्ते में अन्य यात्रियों के उतरने के बाद महिला को अकेला देख चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इस पर महिला ने सूझबूझ से कचहरी के पास एक चाय की दुकान पर ऑटो रुकवाकर चालक को दबोच लिया। हालांकि, आसपास के लोगों की मदद से चालक भाग निकला।
पढ़ें- इस ठग ने थानेदारों को बनाया अपना शिकार
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस ने आलमबाग बस अड्डा और कचहरी के पास स्थित चाय की दुकानों पर मौजूद कई लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात ऑटो का नंबर मिला गया।
शनिवार को पुलिस टीम आरटीओ पहुंची और नंबर के आधार पर पूरी डिटेल निकवा ली। जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी गईं, लेकिन फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल सका है।
उधर, इस बारे में जानकारी के लिए वजीरगंज इंस्पेक्टर अभिनव सिंह पुंडीर को कई बार फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...