फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली लड़की देख छेड़ने लगा शोहदा

Wed, 26 Mar 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज में किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव का ही एक युवक गलत इरादे से घुस गया।
विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटने के साथ धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
मोहनलालगंज निवासी एक किसान के अनुसार गांव का ही सुरेंद्र कई दिनों से उसकी सत्रह वर्षीय बेटी से छेड़खानी कर रहा था। आरोप है कि इसे लेकर उसके घरवालों से शिकायत भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को परिवार के सभी लोगों के काम पर जाने के बाद किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसकर अभद्रता करने लगा।

विरोध करते हुए किशोरी ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।

घर पहुंचा पिता घटना की जानकारी पर बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है।

आरोप है कि जानकारी पर आरोपी और उसका परिवार शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। इंस्पेक्टर कमरउद्दीन के मुताबिक शिकायत मिलने पर टीम जांच के लिए गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें