फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका

Sun, 26 May 2019 02:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के रुपईडीडा थानांतर्गत बसन्तपुर ऊदल के मजरा रामनगर में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से इलाका दहल उठा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बख्शी गांव के मूल निवासी मोहन गिरी (70) पुत्र भरोसे गिरी करीब 10 वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ मजरा रामनगर में आकर बस गए थे। ये लोग रोज की तरह खाना खाकर सोये हुए थे। पत्नी आंगन में व पति बरामदे में सो रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह घर का दरवाजा खुला हुआ था। गाय-बछड़े चिल्ला रहे थे। ग्रामीणों ने दूर से पत्नी की चारपाई के नीचे खून पड़ा हुआ देखा। लोगों को शक हुआ जिस पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र, चौकी प्रभारी सोमपाल गंगवार, क्राइम इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह, सीओ नानपारा अरुण चन्द, एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह सहित पुलिस फोर्स व ग्रामीण मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि बुजुर्ग दंपती बेऔलाद थे। उनके पास काफी संपत्ति थी जो कि हत्या का कारण हो सकता है। फिलहाल जांच के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें