फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लड़ा रहे थे जाम, पुलिस ने रोका तो पीटा खुलेआम

Sat, 17 Aug 2013 09:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के परिवर्तन चौक के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे जाम लड़ा रहे चार रईसजादों ने एक सिपाही की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दरोगा से भी हाथापाई की। पुलिस किसी तरह पकड़ कर कोतवाली ले गई तो वहां दोस्तों को बुलाकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि परिवर्तन चौक से स्टेडियम रोड स्थित शराब की दुकान के सामने कार खड़ी करके चार युवकों को शराब पीते देख गश्त पर निकले कांस्टेबल अर्पित चतुर्वेदी ने टोका और सख्त हिदायत देते हुए वहां से जाने को कहा।

इस पर नशे में धुत युवक उससे झगड़ने लगे। सिपाही ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन चौकी इंचार्ज उदय प्रताप सिंह एक अन्य सिपाही को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिट रहे सिपाही को बचाने की कोशिश की तो चारों ने उदय से भी हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवकों का दुस्साहस देख सिपाही ने वायरलेस से अतिरिक्त फोर्स की मांग की। थोड़ी देर में हजरतगंज की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) आ पहुंची। बड़ी मुश्किल से चारों को काबू में करके थाने ले जाया गया।
इस बीच चारों ने अपने दोस्तों को फोन कर दिया। कोतवाली में दोस्तों को पहले से मौजूद देख युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ उनकी सिफारिश में फोन आने लगे।

पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ खदेड़ी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान खंदारी बाजार निवासी मो सऊद खान, लालबाग की बेलदारी लेन निवासी सैफ खान, कैंट के सुभानी खेड़ा निवासी आमिर अली व लालकुआं निवासी चिराग के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सऊद व आमिर का कंस्ट्रक्शन का काम है, जबकि सैफ खान बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता है। इंस्पेक्टर ने सबको डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें