फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर बीटेक स्टूडेंट्स ने पुलिस को सरेराह पीटा

Sun, 18 Aug 2013 12:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट क्षेत्र में शराब के नशे में धुत होकर बाइक से फर्राटे भरने निकले बीटेक के दो छात्रों ने एक सिपाही की सरेराह पिटाई कर दी।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे एसएसपी फैजाबाद ने अपनी टीम की मदद से दोनों को पकड़वा कर सिपाही को बचाया। पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर चिनहट विजयमल यादव ने बताया कि बीटेक छात्र रौनक राय व विधित सिंह शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर फैजाबाद रोड पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। तिराहे के पास दोनों गिर गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद सिपाही सुधाकर यादव उन्हें उठाने दौड़ा तो दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच रास्ते से गुजरे एसएसपी फैजाबाद ने सड़क पर भीड़ लगी देख गाड़ी रुकवाई और गनर व ड्राइवर को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


दोनों ने नशे में धुत रौनक राय व विधित को पकड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। सुधाकर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें