फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर पिलाई थी शराब और वहीं से लटका दिया फांसी

Sun, 18 Aug 2013 01:29 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से शनिवार दोपहर एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर बरकताबाद में हुए राजन हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि उधारी के तगादे व पत्नी के चरित्र पर लांछन के चलते वारदात अंजाम दी गई थी। आरोपी ने पेड़ पर बैठकर राजन के साथ शराब पी और नशा चढ़ने पर उसे फंदे से लटका दिया था।

एसओ काकोरी तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि बरकताबाद के राजन सिंह की हत्या के आरोप में गांव के ही आशीष कुमार द्विवेदी को दुबग्गा में कानपुर बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आशीष ने पूछताछ में कबूला कि उसने कुछ समय पहले राजन से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। इसके तगादे के साथ राजन ने पूरे गांव में उसकी पत्नी से अपने संबंधों की बात फैला दी थी।

ताने मिलने से तिलमिलाए आशीष ने राजन को ठिकाने लगाने के इरादा बना डाला। इसके चलते 22 जुलाई की दोपहर राजन को फोन कर रकम लौटाने के बहाने काकोरी मोड़ पर बुलाया।

वहां साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद शराब व बीयर लेकर गांव में स्थित आम की बाग पहुंचा। दो पैग पीने के बाद उसने पेड़ की डाल पर बैठकर जाम लड़ाने की बात कही।

झांसे में आकर राजन भी उसके साथ पेड़ पर चढ़ गया। डाल पर बैठकर दोनों ने शराब पी। राजन को नशा चढ़ते देख आशीष ने ऊपर की डाल से पहले से कसा फंदा उसके गले में डाला और धक्का दे दिया।

इसके बाद पेड़ से उतरा और भाग निकला। एसओ का कहना है कि अगले दिन शव मिलने पर राजन के पिता अनिल कुमार सिंह ने आशीष पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सर्विलांस से पता चला कि दोपहर में आशीष व राजन की फोन पर बात हुई। इसके बाद रात तक दोनों का लोकेशन साथ रहा।

सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आशीष की तलाश की तो वह अंडरग्राउंड हो गया था। कानपुर जाने के इरादे से बाईपास पर गाड़ी के इंतजार में था कि पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें