फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में सिर कटा शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Tue, 03 Apr 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नाले से शव को निकालती पुलिस।
विज्ञापन

तालकटोरा में सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक सिर काटकर हत्या के बाद शव धनिया महरी पुल से नीचे नाले में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह शव देखकर इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पाकर एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के सिर की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक मृतक मुस्लिम सम्प्रदाय का है।

एएसपी पश्चिम ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे इलाके के अभिषेक गुप्ता नाम के युवक ने पुलिस को धनिया महरी पुल के नीचे किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। शव नाले के पानी और कीचड़ के बीच पड़ा था।
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। शरीर पर एक सफेद रंग की सामान्य बनियान थी और शरीर के निचले हिस्से में प्लास्टिक शीट लिपटी थी। शव काफी खराब स्थिति में था।

बुरी तरह से दुर्गंध आ रही थी जिससे लग रहा था कि शव तीन से चार दिन पुराना है। तालकटोरा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके सिर की तलाश में नाला व आसपास कस इलाका खंगाला गया पर कुछ पता नहीं चला।

एएसपी ने बताया कि जिस जगह शव मिला था, उसके पास ही सुरेश की झोपड़ी है। सुरेश अपने गांव गया है। घर पर उसकी पत्नी राजेश्वरी व भांजी आकांक्षा हैं। राजेश्वरी ने बताया कि शव रविवार रात किसी वक्त पुल से नीचे फेंका गया है।

उसने बताया कि रविवार शाम तक शव वहां नहीं था। देर शाम दुर्गंध आनी शुरू हुई तो किसी मरे हुए जानवर के नाले में बहकर आने की आशंका लगी। सोमवार सुबह आकांक्षा कूड़ा फेंकने गई तो शव पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें