फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि पर दूसरे संप्रदाय द्वारा हमला करने की झूठी अफवाह फैलाने वाला आरोपी भवाली से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कर्नाटक के बंगलूरू में जैन मुनि पर दूसरे संप्रदाय के हमले की झूठी सूचना फैलाने का आरोपी भवाली के तिरछाखेत से भी फरार हो गया। पुलिस ने गांव के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भवाली कोतवाली पुलिस के मुताबिक जैन धर्म के मुनि मयंक सागर कुछ समय पूर्व प्रचार के लिए बंगलूरू गए थे। इसी बीच उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मुनि को चोटें आ गईं। गाजियाबाद यूपी निवासी गौरव प्रधान ने घायल मुनि की तस्वीरें सोशल मीडिया में फैला दी थीं। इसमें जैन मुनि पर दूसरे संप्रदाय के हमले की झूठी सूचना दी गई। इससे मुनि के लाखों भक्त भयभीत हो गए तो जैन मुनि और बंगलूरू सरकार को इस अफवाह का खंडन करना पड़ा। उन्होंने जैन मुनि की कुशलता लोगों तक पहुंचाई। बंगलूरू क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। इसने गौरव पर दंगा फैलाने, आईटी का दुरुपयोग करने पर मुकदमा दर्ज किया। बंगलूरू की क्राइम ब्रांच को आरोपी गौरव के तिरछाखेत भवाली में होने की सूचना मिली। इसलिए क्राइम ब्रांच की टीम भवाली पुलिस के साथ तिरछाखेत पहुंची तो आरोपी गौरव फरार हो गया। एसआई दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा प्राथमिक स्कूल में किताब बांटने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें