फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 05 Sep 2021 02:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले के एक गांव में एक अधेड़ का शव बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के ऐंजर गांव के निकट बाग में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आछरपुर गांव निवासी बद्रीनाथ मिश्रा (45) पुत्र रामकल्प मिश्रा शनिवार देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रविवार को भोर ग्रामीण बाग की तरफ गए तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो  गई।

ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त बद्रीनाथ मिश्रा (45) के रूप में की। शव पर चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई वर्षो से साईं मत से जुड़ा था। वह संचरणशील साईं मतावलंबी गृहस्थ साईं था। वह आछरपुर गांव के किनारे एक कुटी में दिन भर गुजारने के बाद रात घर पर सोने के लिए आता था। मृतक विवाहित था। उसकी पत्नी रेखा अपनी दो बेटियों को साथ लेकर दिल्ली मे कोई प्राइवेट नौकरी करती है। वह वर्तमान समय में दिल्ली में है। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना रेखा को दे दी है। इस बाबत बल्दीराय अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें