फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल से फरार चल रहे पूर्व सभासद को जेल

Fri, 25 Jul 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर जबरन घुसने तथा मना करने पर दरोगा के कारतूस छीनने के 24 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे पूर्व सभासद शिवचंद्र शाह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्व सिंह ने आरोपी को जेल भेजते हुए सुनवाई के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की थी। इसके पहले कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट व फरारी की घोषणा के बाद आरोपी शिवचंद्र ने कोर्ट में जमानत अर्जी प्रस्तुत की।

जमानत अर्जी में कहा गया कि आरोपी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है। उसे राजनीतिक द्वेषवश फंसाया गया है। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही फरारी की घोषणा की जा चुकी है। आरोपी 24 वर्षों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि 28 अप्र्रैल 1990 को मोहनलालगंज के दरोगा शेष मणि तिवारी ने सरोजनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आगमन के दौरान आरोपी ने एयरपोर्ट पर जबरन घुसने का प्रयास किया।

यहीं नहीं रोकने पर आरोपी ने सरकारी काम में बधा डालते हुए दरोगा की रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया था 2 कारतूस लूट लिए थे।

इस मामले में कोर्ट ने आरोपी के उपस्थिति न होने पर वारंट के साथ ही एसएसपी को कड़ा पत्र लिखा था। कोर्ट में हाजिर सह आरोपी अचल मेहरोत्रा ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया था कि आरोपी उसी पते पर निवास कर रहा है।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी के राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण पुलिस उसकी मदद कर रही है और उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें