प्रभारी निरीक्षक इटौंजा अवनीश कुमार के मुताबिक अनिल हांडा के गिरोह ने ही सीतापुर रोड से सिगरेट से भरा ट्रक एक मार्च 2020 को लूट लिया था। इस दौरान चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर पीटने के बाद हाइवे के किनारे फेंक दिया था। ट्रक में करीब एक करोड़ रुपये का माल था। गिरोह के तीन लोग अबतक पकड़े जा चुके हैं। जबकि गिरोह के आठ अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरोह के कुछ लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने भी दबोचा था। वह भी हाईवे पर ट्रकों की लूट करते थे। यह लोग कंपनियों के आस पास घूमते हैं। जब वहां से ट्रक और कंटेनर माल लादकर लंबी दूरी के लिए निकलते हैं तो यह रेकी करके पीछे लग जाते हैं और मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं।