फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार, लंबी दूरी के ट्रकों को निशाना बनाकर करता था लूटपाट

Sat, 06 Feb 2021 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईजी रेंज की सर्विलांस और इटौंजा पुलिस की टीम से शुक्रवार देर रात को बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अनिल हांडा घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हांडा ट्रक-चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर मारता पीटता था। इसके बाद ट्रक से फेंककर लूट लेता था। यह अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टर माइंड है। इस गिरोह ने सीतापुर रोड पर सिगरेट से भरे ट्रक को लूटा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीओ बीकेटी ह्रदयेश कठेरिया के मुताबिक शुक्रवार रात आइजी रेंज की सर्विलांस टीम और इटौंजा पुलिस ने अर्जुनपुर से सीतापुर मार्ग पर सोनिक मोड़ के पास चेकिंग करनी शुरू की। इस बीच बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने फायरिंग कर दी। जिस पर आईजी रेंज की सर्विलांस टीम के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी व अन्य पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश अनिल हांडा मध्य प्रदेश के देवास स्थित टोंकखुर्द का रहने वाला है। जबकि उसके साथ राजकुमार था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

अनिल हांडा के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक इटौंजा अवनीश कुमार, आईजी रेंज की सर्विलांस टीम के प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी, इटौंजा थाने के दारोगा अवनीश कुमार, सर्विलांस टीम के सिपाही आनंद सिरोही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक बरामद बाइक चोरी की है।

विज्ञापन

सीतापुर रोड से लूटा था सिगरेट से भरा ट्रक

प्रभारी निरीक्षक इटौंजा अवनीश कुमार के मुताबिक अनिल हांडा के गिरोह ने ही सीतापुर रोड से सिगरेट से भरा ट्रक एक मार्च 2020 को लूट लिया था। इस दौरान चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर पीटने के बाद हाइवे के किनारे फेंक दिया था। ट्रक में करीब एक करोड़ रुपये का माल था। गिरोह के तीन लोग अबतक पकड़े जा चुके हैं। जबकि गिरोह के आठ अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है। गिरोह के कुछ लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने भी दबोचा था। वह भी हाईवे पर ट्रकों की लूट करते थे। यह लोग कंपनियों के आस पास घूमते हैं। जब वहां से ट्रक और कंटेनर माल लादकर लंबी दूरी के लिए निकलते हैं तो यह रेकी करके पीछे लग जाते हैं और मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें