फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह ड्रग्स लेता था, बस इसी लत के चलते उसने गंवाई जिदंगी

Mon, 09 Sep 2013 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स की लत ने शिया पीजी कॉलेज के एक क्लर्क की रविवार सुबह जान ले ली। सड़क पर तड़पते मिले क्लर्क को पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी।
एसओ तालकटोरा विनोद मिश्रा ने बताया कि खिन्नी चौराहा के पास ठाकुरगंज क्षेत्र में सड़क पर तड़प रहे एक व्यक्ति को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज शुरू ही हुआ था कि उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। इस बीच तालकटोरा पुलिस ने उसकी बाइक के नंबर के आधार पर तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाइक अमीनाबाद की हैदर मिर्जा रोड निवासी काजिम शब्बीर उर्फ प्रिंस (45) की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काजिम शब्बीर हसनगंज क्षेत्र स्थित शिया पीजी कॉलेज में क्लर्क है और कुछ समय पहले उसने अपना पैतृक मकान बेचकर ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड पर मकान लिया है।

वहां अपने भाई जाफर शब्बीर के साथ रहता है, जबकि मां बेटियों के साथ कश्मीरी मोहल्ले में रह रही है। पुलिस ने काजिम के परिवार को मौत की जानकारी दी।

लोगों ने बताया कि दोनों ही भाई नशे के आदी थे। जाफर का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, जबकि पिता के स्थान पर नौकरी पाया काजिम कभी कभार ही ड्यूटी पर जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें