फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: मिक्सी बदलने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट, जमकर हुआ बवाल

Sun, 05 Sep 2021 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक दुकानदार से हुए विवाद में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बवाल के बाद दुकान के बाहर इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से खरीदी गई मिक्सी के खराब होने पर उसे बदलने को लेकर रविवार को हुए विवाद के बाद बवाल हो गया। मारपीट के बीच पथराव हुआ। दुकान में तोड़फोड़ की गई। कई राउंड गोली चलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, गोली लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


फायरिंग के दौरान मौके से गुजर रहे एक पूर्व प्रधान की कार में गोली जा लगी। कार के गेट में गोली धंसने से वह बाल-बाल बच गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। दुकान स्वामी ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। सूचना पाकर एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

हरगांव इलाके में महोली तिराहे के पास खालसा किसान बाजार है। यहीं पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। इसके स्वामी सरदार जोगा सिंह हैं। हरगांव इलाके के फिरोजपुर निवासी सूरज ने 17 जून 2021 को जोगा की दुकान से मिक्सी उधार ली थी। एक हजार रुपया जमा किया था, जबकि बाकी 2650 रुपये दस दिन में देने की बात कही थी। मिक्सी खराब हो गई थी। उसी को वापस करने के लिए सूरज दो दिन पहले दुकान पर गया था। दुकान स्वामी ने मना कर दिया था। रविवार को सूरज कुछ लोगों के साथ दुकान पर गया, जहां पर बकाया पैसा दुकान स्वामी ने मांगा। इसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात विवाद बढ़ने पर आरोप है कि सूरज और उसके पक्ष के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पथराव किया गया। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग भी की गई। एक एलईडी भी टूट गई है।
विज्ञापन


जोगा के चचेरे भाई कुलविंदर की दुकान में भी तोड़फोड़ की। दुकान स्वामी का कहना है कि बाहर खड़ी कार का शीशा और घर का शीशा भी टूटा है। फायरिंग के दौरान मौके से गुजर रहे राजेपुर के पूर्व प्रधान प्रमोद वर्मा की कार के गेट में एक गोली जा लगी। हालांकि, गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। घटना में दुकान स्वामी जोगा सिंह, उनका भाई कुलविंदर सिंह घायल हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें