फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौने से निकला एसिड, झुलस गया मासूम

Tue, 30 Jul 2013 09:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बच्चों के खेल में एक मासूम पर तेजाब गिर पड़ा।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लवकुशनगर स्थित सुंदर वाली गली में बच्चे सावन के मौके पर पेड़ में पड़ा झूला झूलने गए थे।

इनमें काले वाल्मीकि का बेटा तुषार (8) झूला झूलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।

इस बीच मोहल्ले के ही बहराइची का बेटा रचित (4) थोड़ी दूर पर लावारिस पड़े एक डिब्बा को उठा लाया।

ऊंचाई पर डिब्बा रख भाई ललित के साथ पत्थर से निशाना लगाने लगा। खेल-खेल में एक पत्थर लगा और डिब्बा दूर जा गिरा।

ढक्कन खुलने से उसमें भरा तेजाब पास बैठे तुषार के चेहरे व शरीर पर गिरा। तेजाब गिरते ही तुषार चीखते हुए पास में लगे नल की तरफ दौड़ा और हौज में भरे पानी से चेहरा व शरीर धोया।

तब तक चेहरा सूज चुका था। हादसे से आसपास खेल रहे बच्चों में भी दहशत फैल गई। रोते-रोते मासूम घर पहुंचा। माता-पिता बेटे की हालत देख सहम गए और तुरंत नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची गाजीपुर थाने की पुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
सुंदर वाली गली में साइकिल मरम्मत की दुकान करने वाले देवकी नंदन ने बताया कि बच्चे जिस स्थान पर खेल रहे थे, उसके पास में कबाड़ियों का सामान पड़ा है।

मासूम रचित वहीं से डिब्बा उठा लाया था और पत्थर से निशाना लगाने लगा। बच्चों को नहीं मालूम था कि डिब्बे में तेजाब है। एसओ गाजीपुर नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें