फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरा बावर्ची, मौत

Mon, 16 Sep 2013 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट क्षेत्र में शनिवार रात सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर बावर्ची घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट में रहने वाले चार छात्रों पर पिटाई के बाद फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बहराइच के ग्राम कटघरी गांव निवासी सत्यनारायण मिश्रा (35) बीबीडी कॉलेज के सामने किराए के मकान में रहता था। इसके साथ ही पास स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रहने वाले चार छात्रों के लिए खाना बनाता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे संदिग्ध हालात में सत्यनारायण अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर पड़ा। शिवम नामक छात्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ सत्यनारायण को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस बीच अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाई बेचू ने आरोप लगाया कि छात्रों ने ही पीटने के बाद ऊपर से फेंक दिया।
विज्ञापन


वहीं, पत्नी गीता का कहना था कि चार दिन पहले सत्यनारायण घर आया था। तब उसने एक युवक पर ढाई हजार रुपये बाकी होने और मांगने पर धमकाने की बात कही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए राहुल, गुरू प्रसाद, शिवम और प्रताप को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें