फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत: हंगामे के बाद हत्या का केस दर्ज

Sat, 13 Feb 2021 05:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शुभम के घर के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन पर परिजनों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जीआरपी ने शुभम की हत्या का केस दर्ज किया। रिपोर्ट में किसी को नामजद नहीं किया गया है। देर रात एसपी जीआरपी, लखनऊ रेलवे सौमित्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए सीओ की अगुवाई में एक टीम गठित की। टीम ने शनिवार को अमेठी पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

 
दुष्कर्म के मामले में जेल में निरूद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित अमेठी स्टेशन के पूर्वी आउटर स्थित बारामासी खेरौना के पास मिला था। सूचना पर स्थानीय पुलिस व जीआरपी ने छानबीन के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

पिता जगदीश प्रजापति ने शुभम की हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक तहरीर दी जिस पर शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया। जीआरपी व स्थानीय पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बताते हुए केस दर्ज करने से बचती रही। देर रात शुभम का शव गांव पहुंचा तो परिजन व समर्थक पुलिस के रवैए पर आक्रोशित हो उठे। परिजन और समर्थकों ने देर रात अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही सीओ अर्पित कपूर, कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर, जीआरपी प्रतापगढ़ के निरीक्षक फूल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जीआरपी ने शुभम के परिजनों से तहरीर ली। उसके बाद परिजन व समर्थक शांत हुए। रात 12 बजे के बाद जीआरपी प्रतापगढ़ ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। देर रात ही एसपी जीआरपी, लखनऊ सौमित्र यादव ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और सीओ संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित की।

टीम में जीआरपी प्रतापगढ़ के प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह, जीआरपी रायबरेली के निरीक्षक अमला सिंह यादव व जीआरपी सुल्तानपुर के निरीक्षक अनूप कुमार शर्मा को शामिल किया गया है। सीओ संजीव सिन्हा ने बताया कि घटना के संबंध में वैज्ञानिक, सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के जरिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर विवेचना की जाएगी। कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें